चौकीदार ने फांसी लगाकर दी जान

जागरण संवाददाता गौराबादशाहपुर (जौनपुर) कुछमुछ गांव में शुक्रवार की सुबह चौकीदार क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 03:36 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 03:36 PM (IST)
चौकीदार ने फांसी लगाकर दी जान
चौकीदार ने फांसी लगाकर दी जान

जागरण संवाददाता, गौराबादशाहपुर (जौनपुर): कुछमुछ गांव में शुक्रवार की सुबह चौकीदार का संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फांसी से लटका शव मिला। स्वजन के अनुसार पैसे व भूमि को लेकर कुछ दिनों से वह तनावग्रस्त चल रहा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

40 वर्षीय रफीक उर्फ सेठ गांव में पुलिस महकमे का चौकीदार था। वह गुरुवार की रात भोजन करने के बाद घर में दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में सोने चला गया। शुक्रवार की सुबह काफी देर बाद भी रफीक उर्फ सेठ नीचे नहीं उतरा तो स्वजन जगाने ऊपर गए। आवाज लगाने पर भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। दरवाजा भीतर से बंद था। इसी दौरान किसी बच्चे ने खिड़की से कमरे में झांका छत में लगे चुल्ले में रस्सी से फंदे के सहारे रफीक का शव लटका दिखा। शोर मचाने पर पास-पड़ोस के लोग भी जुट गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने फंदा से शव उतरवाया। मृत रफीक की पत्नी ने थाने में लिखित रूप से दिया है कि कुछ लोग खरीदी गई भूमि खाली करने के लिए रफीक पर दबाव बना रहे थे। आरोप है कि इसी को लेकर वह तनावग्रस्त चल रहा था। थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी