बच्चे ही देश के हैं भविष्य

जागरण संवाददाता मल्हनी (जौनपुर) पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवायोजना एवं महिला अध्ययन क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 08:54 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 08:54 PM (IST)
बच्चे ही देश के हैं भविष्य
बच्चे ही देश के हैं भविष्य

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर) : पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवायोजना एवं महिला अध्ययन केंद्र के सहयोग से शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र-प्राथमिक विद्यालय जंगीपुरकला, करंजाकला में कार्यक्रम हुआ।

इस दौरान आंगनबाड़ी के बच्चों में कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्या ने कापी, कलम, पेंसिल, किताब, शैक्षिक उपकरण, खेलकूद के सामान, खाद्य सामग्री वितरित किया। इस मौके पर अभिषेक कुमार मौर्य, खुशबू, पाखी, राधिका यादव, देवेंद्र सिंह, राकेश कुमार, सरिता सिंह, किरण, संगीता, डाक्टर विनय कुमार वर्मा, डाक्टर शशिकांत यादव आदि रहे। संचालन समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना डाक्टर राकेश कुमार यादव व आभार प्रधानाध्यापिका राधिका यादव ने किया।

chat bot
आपका साथी