बाल श्रम संज्ञेय अपराध: सहायक श्रमायुक्त

जागरण संवाददाता जौनपुर सरजू प्रसाद शैक्षिक साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था के तत्वावधान में शि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 04:44 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 04:44 PM (IST)
बाल श्रम संज्ञेय अपराध: सहायक श्रमायुक्त
बाल श्रम संज्ञेय अपराध: सहायक श्रमायुक्त

जागरण संवाददाता, जौनपुर: सरजू प्रसाद शैक्षिक, साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था के तत्वावधान में शनिवार को बाल श्रम जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सहायक श्रमायुक्त कुलदीप सिंह ने कहा कि बाल श्रम संज्ञेय अपराध है। यह कहीं पाया जाएगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। समय-समय पर टास्क फोर्स छापा मारकर कार्रवाई करती है। इसमें अर्थदंड 20 हजार रुपये के साथ दोषी की गिरफ्तारी तक हो सकती है। उन्होंने बताया कि बाल श्रमिकों के हित में बाल श्रम विद्या योजना चलाई जा रही है। इसमें एक हजार रुपये बाल श्रमिक परिवार को दिया जाएगा।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि कोई बाल श्रमिक अगर काम करते मिलता है तो सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग से उसका मेडिकल रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर बनवाना अनिवार्य है। रेडक्रास सोसाइटी के सचिव मनोज वत्स ने कहा कि बाल श्रम को खत्म करने के लिए जमीनी हकीकत से रूबरू होना पड़ेगा। समन्वयक राज्य प्रशिक्षक अखिलेश चंद्र पांडेय ने कहा कि बालश्रम एक सामाजिक अभिशाप है। अध्यक्षता फूलचंद भारती व संचालन गिरीश श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम आयोजक संस्था के सचिव संजय उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अभिषेक पांडेय, दिनेश मौर्य, हिमांशु उपाध्याय, कैलाश प्रजापति, प्रदीप कुमार पाठक, लक्ष्मी नारायण यादव आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी