फर्जी खतौनी लगाने पर मुकदमा

जागरण संवाददाता खेतासराय (जौनपुर) मानीकलां गांव में निजी भूमि को कब्रिस्तान की भूमि बताकर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 06:13 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 06:13 PM (IST)
फर्जी खतौनी लगाने पर मुकदमा
फर्जी खतौनी लगाने पर मुकदमा

जागरण संवाददाता, खेतासराय (जौनपुर): मानीकलां गांव में निजी भूमि को कब्रिस्तान की भूमि बताकर साक्ष्य के रूप में फर्जी खतौनी लगाना एक पक्ष को महंगा पड़ गया। मामले में बंदोबस्त अधिकारी की ओर से पुलिस अधीक्षक के आदेश पर धोखाधड़ी संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

गांव में एक पेट्रोल पंप के लिए मुख्य मार्ग पर एक निजी भूखंड पर लीज पर लिया गया है। एक व्यक्ति ने अपने चाचा के उक्त भूखंड को कब्रिस्तान की भूमि बताकर दो समुदायों को आमने-सामने करने की कोशिश की गई। बंदोबस्त अधिकारी दयानंद सिंह ने मामले की जांच की। बंदोबस्त अधिकारी की तहरीर व पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के आदेश पर खेतासराय थाने में तौहीद पुत्र सईद निवासी मानीकलां व अन्य के विरुद्ध गैरजमानती धाराओं में गतदिवस मुकदमा दर्ज हुआ।

chat bot
आपका साथी