कूटरचित दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़पने का मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता केराकत (जौनपुर) तहसील के तारा गांव में फर्जी वसीयत बनवाकर जमीन हड़पने

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 07:39 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 07:39 PM (IST)
कूटरचित दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़पने का मुकदमा दर्ज
कूटरचित दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़पने का मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता, केराकत (जौनपुर): तहसील के तारा गांव में फर्जी वसीयत बनवाकर जमीन हड़पने पर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद फर्जी वसीयत तैयार करने वालों में खलबली मची हुई है।

गांव में मदनलाल यादव तीन भाई थे। उनके छोटे भाई नागेंद्र यादव की कुछ साल पहले मौत हो गई। तीन साल पूर्व इनके पिता देव नारायण यादव की भी मौत हो गई। पिता की मौत के बाद उनकी संपत्ति पर मदनलाल, दशरथ और मृतक नागेंद्र के पत्नी सुनीता और पुत्र अर्पित बतौर वारिसान दर्ज हो गया। इस दौरान सुनीता देवी और उनके पिता दुलार यादव द्वारा कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई। मदनलाल और उनके भाई दशरथ ने अपनी पारिवारिक स्थिति के कारण अपनी एक जमीन बेच दी। इसके बाद सुनीता देवी व उनके पिता दुलार यादव के कूटरचित ढंग से तैयार फर्जी दस्तावेज वसीयतनामा की जानकारी हुई तो वह लोग दुलार यादव से मिले, तब दुलार यादव ने कहा कि मैंने फर्जी वसीयत तैयार की है। अगर हसनपुर पौनी गांव की जमीन उनकी बेटी के नाम से हो जाय तो सभी जमीनों पर देव नारायण के तीनों बेटों का नाम चढ़ जाएगा। इसके लिए मदनलाल और दशरथ तैयार हो गए और सुनीता और दुलार के कहने पर कुछ कागजों पर हस्ताक्षर कर दिया, जिसके बाद दुलार यादव व सुनीता देवी ने एकराय होकर देवनारायण के संपूर्ण संपत्ति पर धोखाधड़ी कर सुनीता देवी का नाम दर्ज करा लिया।

इसकी जानकारी होने पर मदनलाल और दशरथ कोतवाली गए। सुनवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। वहां भी सुनवाई न होने पर न्यायालय की शरण लिया। न्यायालय के आदेश से पुलिस ने सुनीता देवी निवासी तारा थाना गौराबादशाहपुर, दुलार यादव निवासी जिगनी, देवगांव, जिला आजमगढ़ के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी