प्रधान पर फायरिग के चार आरोपितों पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता बदलापुर (जौनपुर) बलुआ गांव में शनिवार की रात ग्राम सभा हिम्मतपुर के प्रधा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 03:53 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 03:53 PM (IST)
प्रधान पर फायरिग के चार आरोपितों पर केस दर्ज
प्रधान पर फायरिग के चार आरोपितों पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, बदलापुर (जौनपुर): बलुआ गांव में शनिवार की रात ग्राम सभा हिम्मतपुर के प्रधान कमलेश यादव पर फायरिग के मामले में तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपितों की तलाश में संभावित स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश देने के साथ ही पुलिस अज्ञात को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।

कमलेश यादव की तहरीर के अनुसार वह सिगरामऊ थाना क्षेत्र के करनपुर गांव स्थित अपने ईट भट्ठा से बुलेट मोटर साइकिल से रात नौ बजे के करीब घर लौट रहे थे। घर से 500 मीटर पूर्व घात लगाए खड़े चार व्यक्तियों ने हत्या के इरादे से उन्हें लक्ष्य कर गोली चला दी। संयोग से गोली सीने के बगल से होती हुई निकल गई जिससे वह बाल-बाल बच गए। प्रधान ने तहरीर में गांव के ही अवनीश यादव, आशीष यादव को आरोपित के तौर पर नामजद करते हुए दो अज्ञात दिखाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपितों की तलाश में जगह-जगह दबिश दी जा रही है। साथ ही अज्ञात आरोपितों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

chat bot
आपका साथी