सीएम का पुतला फूंकने का प्रयास करने वाले छह सपाजन पर केस

थाना पुलिस ने कानपुर में कुख्यात अपराधी विकास दुबे गिरोह की फायरिग में डिप्टी एसपी समेत 10 पुलिस कर्मियों के वीरगति प्राप्त होने की घटना को लेकर आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने का प्रयास किया। इस मामले में थाना पुलिस ने छह सपाजन के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 04:49 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 04:49 PM (IST)
सीएम का पुतला फूंकने का प्रयास करने वाले छह सपाजन पर केस
सीएम का पुतला फूंकने का प्रयास करने वाले छह सपाजन पर केस

जागरण संवाददाता, बदलापुर (जौनपुर): कानपुर में कुख्यात अपराधी विकास दुबे गिरोह की फायरिग में डिप्टी एसपी समेत 8 पुलिस कर्मियों के वीरगति प्राप्त होने की घटना को लेकर आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने का प्रयास किया। इस मामले में थाना पुलिस ने छह सपाजन के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दोपहर सपा नेता आशीष यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता नगर में इंदिरा चौक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने जा रहे थे। पता चलते ही हरकत में आए थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया मय फोर्स मौके पर पहुंचे और आग लगाने से पहले ही पुतला छीन लिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ता और पुलिसकर्मियों में गुत्थम-गुत्थी हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रदर्शनकारी मास्क नहीं पहने थे। निषेधाज्ञा का भी उल्लंघन किया है। इसे गंभीरता से लेते हुए आशीष यादव, नीलेश, जीतेंद्र मौर्य, संदीप पाल, शुभम व रिकू समेत अन्य के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी