गांवों में जाकर सपाजनों ने बताई पार्टी की नीतियां

सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिले जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। कार्यकर्ताओं के साइकिल का पहिया गांव-गांव भी पहुंचा। इस दौरान कहा कि बीजेपी सरकार ने चार सालों में केवल जनता को छलने का कार्य किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 05:21 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 05:21 PM (IST)
गांवों में जाकर सपाजनों ने बताई पार्टी की नीतियां
गांवों में जाकर सपाजनों ने बताई पार्टी की नीतियां

जागरण संवाददाता, जौनपुर : सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को जिले में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। कार्यकर्ता गांव-गांव भी पहुंचे और लोगों में सपा का आह्वान पत्र भी वितरित किया। कहा कि बीजेपी सरकार ने चार सालों में केवल जनता को छलने का कार्य किया है।

सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद तूफानी सरोज की अध्यक्षता में मुफ्तीगंज ब्लाक के गद्दीपुर गांव में मीटिग आयोजित की। प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव द्वारा किए गए विकास कार्यो को बताया। इस मौके पर पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, ओम प्रकाश यादव, रविद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

जलालपुर के मोजरा गांव में अनिल दुबे के घर पर पूर्व सांसद तूफानी सरोज की अध्यक्षता में बैठक हुई। कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पत्र बांटने के लिए आह्वान पत्र भी दिया गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव इंदू प्रकाश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डा.अवधनाथ पाल, रत्नाकर चौबे, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शिवसंत यादव आदि मौजूद रहे।

खेतासराय के चौकिया, गुरैनी, सुंबुलपुर, मनेछा, युनुसपुर आदि गांवों में जाकर सपा का आह्वान पत्र वितरित किया गया। इस मौके पर सपा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद आजम खान, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गजराज यादव, शिराज अहमद, रमेश बिद, मोहम्मद दानिश, हिसामुद्दीन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी