छप्पर रखने के विवाद में चचेरे भाई पर फेंका देसी बम, जख्मी

कपसिया गांव में शुक्रवार की सुबह आबादी की विवादित जमीन पर छप्पर रखने के दौरान मनबढ़ युवक ने चचेरे भाई पर सुतली (देसी) बम से हमला कर दिया। बम पीठ पर लगते ही तेज आवाज के साथ फट गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 05:11 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 05:11 PM (IST)
छप्पर रखने के विवाद में चचेरे भाई पर फेंका देसी बम, जख्मी
छप्पर रखने के विवाद में चचेरे भाई पर फेंका देसी बम, जख्मी

जागरण संवाददाता, खुटहन (जौनपुर): कपसिया गांव में शुक्रवार की सुबह आबादी की विवादित जमीन पर छप्पर रखने के दौरान मनबढ़ युवक ने चचेरे भाई पर सुतली (देसी) बम से हमला कर दिया। बम पीठ पर लगते ही तेज आवाज के साथ फट गया। जिससे पीठ का कुछ हिस्सा झुलस गया। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल के पास एक और बम मिला। घायल व्यक्ति ने चचेरे भाई के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस छानबीन कर रही है। उधर, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया।

गांव निवासी सगे भाइयों राम अलख यादव, अखिलेश व सांवले यादव के बीच आबादी की जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा था। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह उसी जमीन पर सांवले और अखिलेश अपना छप्पर रखकर कब्जा करने लगे। राम अलख यादव विरोध करने लगे। इस पर भाइयों के बीच कहासुनी होने लगी। मौके पर सांवले के पुत्र कमलेश उर्फ पप्पू यादव व राम अलख के पुत्र मनोज यादव भी पहुंच गए। विवाद के बीच ही मनोज ने चचेरे भाई कमलेश को निशाना कर सुतली बम फेंक दिया। पहला बम न फूटने पर दूसरा फेंका जो कमलेश की पीठ पर लगा और तेज आवाज के साथ फट गया। बम विस्फोट से कमलेश की शर्ट में फटने के साथ ही उसकी पीठ आंशिक रूप से झुलस गई। थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि हमले में प्रयुक्त देसी सुतली बम जानलेवा नहीं था। मौके पर मिले दूसरे बम को जांच के बाद निष्क्रिय कर दिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी