तीन सौ गरीबों में वितरित किए कंबल

बसेरवा गांव में विक्रमाजीत सेवा संस्थान की ओर से गुरुवार क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 06:34 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 06:34 PM (IST)
तीन सौ गरीबों में वितरित किए कंबल
तीन सौ गरीबों में वितरित किए कंबल

जागरण संवाददाता, मीरगंज (जौनपुर): बसेरवा गांव में विक्रमाजीत सेवा संस्थान की ओर से गुरुवार को तीन सौ गरीबों में कंबल का वितरण किया गया। संगठन के अध्यक्ष विक्रमाजीत उपाध्याय ने कहा कि गरीबों की मदद से बड़ी दूसरी कोई सेवा नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज के अन्य लोगों को भी अपने साम‌र्थ्य के हिसाब से जरूरतमंदों को मदद करने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमाकांत दूबे ने करते हुए कहा कि प्रशासन को भी बढ़ रही ठंड को देखते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की जरूरत है। संचालन दिनेश कुमार व प्रदीप कुमार दुबे ने किया। जज सिंह अन्ना, शिव प्रकाश उपाध्याय, जय प्रकाश, नागेंद्र, अनिल कुमार, आनंद ,डाक्टर अजय, आशीष , उमाशंकर गुप्ता, कुमार, प्रवीण, अभिषेक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी