भाजपा लेकर आएगी संकल्प पत्र

भारत की मन की बात का जिलाध्यक्ष ने किया शुभारंभ जनपद में एक लाख लोगों की राय लेगी पार्टी जागरण संवाददाता जौनपुर भारत की मन की बात कार्यक्रम का शुभारम्भ गुरुवार को नगर स्थित तिलकधारी महाविद्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने किया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी इस बार चुनाव में घोषणा पत्र नहीं संकल्प पत्र लेकर आएगी।यह संकल्प पत्र भी आम लोगों की राय से तैयार किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 07:03 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 07:03 PM (IST)
भाजपा लेकर आएगी संकल्प पत्र
भाजपा लेकर आएगी संकल्प पत्र

जागरण संवाददाता, जौनपुर: भारत की मन की बात कार्यक्रम का शुभारम्भ गुरुवार को नगर स्थित तिलकधारी महाविद्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने किया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी इस बार चुनाव में घोषणा पत्र नहीं संकल्प पत्र लेकर आएगी।यह संकल्प पत्र भी आम लोगों की राय से तैयार किया जाएगा।

पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए देश भर में लोगों से 10 करोड़ से अधिक सुझाव मांगने के लिए महीने भर चलने वाले इस अभियान की शुरूआत की। इस अभियान का नाम 'भारत के मन की बात, मोदी के साथ' है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो जनता के लिए काम करता है जनता उम्मीद भी उसी से करती है। जनता की उम्मीदों और अपेक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरने की चुनौती पीएम मोदी ने स्वीकार की है।

विधायक डा हरेन्द्र प्रसाद ¨सह ने कहा कि विगत पांच वर्षो में विकास के नये आयाम कायम किए हैं।आज पहली बार केन्द्र सरकार के कार्याे का अनुभव एवं लाभ सुदूर ग्रामीण क्षेत्र की जनता को हो रहा है।

भारत के मन की बात के जिला प्रभारी सुशील मिश्र ने कहा कि इस कार्यक्रम के द्वारा जनपद में एक लाख लोगों की राय प्राप्त कर शीर्ष नेतृत्व को भेजा जाएगा। उक्त अवसर पर पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप ¨सह, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, किरन श्रीवास्तव, डा अजय कुमार ¨सह, पुष्पराज ¨सह, संदीप तिवारी, भूपेन्द्र ¨सह, अभय राय, विनय ¨सह, अनिता रावत, मेनका ¨सह आदि मौजूद थीं।

chat bot
आपका साथी