भाजपा ने हमारे समाज का बढ़ाया गौरव: अनिल राजभर

देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि हमारे पुरोधा राष्ट्र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 06:58 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 06:58 PM (IST)
भाजपा ने हमारे समाज का बढ़ाया गौरव: अनिल राजभर
भाजपा ने हमारे समाज का बढ़ाया गौरव: अनिल राजभर

जागरण संवाददाता, खेतासराय(जौनपुर): देश में पहली बार ऐसा हुआ है कि हमारे पुरोधा राष्ट्रवीर सुहेलदेव व हमारे समाज को इतना सम्मान मिला है। चाहे वह इनके नाम पर विश्वविद्यालय का शिलान्यास, डाक टिकट, ट्रेन या फिर बहराइच में 165 करोड़ की लागत से किला का निर्माण हो। यह कार्य अगर किसी ने किया है तो भाजपा है। इसके पहले भी अनेक सरकारें आईं और गईं लेकिन किसी और ने ध्यान नहीं दिया।

यह बातें मंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन अनिल राजभर ने कही। वे क्षेत्र के पोरईखुर्द ग्राम में गुरुवार को स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। जन समूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार में खाद्यान्न घोटाले की जांच सीबीआइ कर रही है, जबकि हमारी सरकार 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन देकर पेट भर रही है। राजभर समाज के नेता का बिना नाम लिए चुटकी लेते हुए कहा कि वे 18 साल से पार्टी बनाकर सिर्फ अपना विकास किए। भाजपा ने राजभर के बेटे को सम्मान देकर राज्य सभा सदस्य बनाया है यह काम योगी और मोदी ही कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर जाता है। विदेशी ताकतें लगी हैं। संचालन जगदंबा पांडेय ने किया। कृपा राजभर, धर्मेंद्र मिश्र, उपेंद्र मिश्र, अशोक राजभर, नंदलाल राजभर, सतीश राजभर, रविद्र राजभर, अजीत राजभर आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी