अपराधियों को लेकर दोहरा मापदंड अपनाती है भाजपा : सतीश चंद्र

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों को लेकर दोहरा मापदंड अपनाया जाता है। दूसरे समाज के लोगों को फर्जी तरीके से फंसाने प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा व सपा को एक ही सिक्के का दो पहलू करार दिया। यह बातें उन्होंने सोमवार को नगर के एक लान में आयोजित बसपा प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में कही।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Aug 2021 12:37 AM (IST) Updated:Tue, 17 Aug 2021 12:37 AM (IST)
अपराधियों को लेकर दोहरा मापदंड अपनाती है भाजपा : सतीश चंद्र
अपराधियों को लेकर दोहरा मापदंड अपनाती है भाजपा : सतीश चंद्र

जागरण संवाददाता, जौनपुर : बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों को लेकर दोहरा मापदंड अपनाया जाता है। दूसरे समाज के लोगों को फर्जी तरीके से फंसाने, प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा व सपा को एक ही सिक्के का दो पहलू करार दिया। यह बातें उन्होंने सोमवार को नगर के एक लान में आयोजित बसपा प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन में कही। अपने संबोधन में जहां उन्होंने ब्राहाणों को रिझाने का प्रयास किया, वहीं भाजपा व सपा पर हमलावर रहे।

उन्होंने कहा कि बीजेपी व सपा में कोई फर्क नहीं है। इनका चेहरा व मुखौटा कुछ और है। आरोप लगाया कि इस सरकार में दलितों के अलावा ब्राह्मण समाज को सबसे अधिक परेशान किया जा रहा है। विधानसभा में सबसे ज्यादा ब्राह्मण विधायक भेजने का काम बसपा ने किया। उन्होंने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में देश के सरकारी विभागों को भाजपा को चंदा देने वाले उद्योगपतियों के हाथों में बेचा जा रहा है। एक घंटा की देरी से पहुंचे कार्यक्रम में

निर्धारित समय से एक घंटा देरी से शाम पांच बजे सतीश चंद्र मिश्रा कार्यक्रम में पहुंचे। मंच पर पहुंचते ही सबसे पहले पार्टी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया तो स्मृति चिन्ह के रूप में गणेश प्रतिमा व परशुराम की कुल्हाड़ी भेंट किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत 21 ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार करते हुए शंख बचाकर किया। ये थे मौजूद :-

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे, सुभाषचंद्र पांडेय, मुख्य सेक्टर प्रभारी वाराणसी मंडल अमरजीत गौतम, रामचंद्र गौतम, सेक्टर प्रभारी वाराणसी मंडल हरिश्चंद्र गौतम, पूर्व जिला संयोजक विक्रम सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन व लालबहादुर सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे। संचालन अवधेशचंद्र भारद्वाज ने किया।

chat bot
आपका साथी