बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोइरीडीहा-जमुहाई मार्ग के कंदरापुर मोड़ के पास सोमवार की रात बाइक से जा रहे युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। वहीं ग्रामीणों के ललकारने पर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 11:36 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 11:36 PM (IST)
बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर): सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोइरीडीहा-जमुहाई मार्ग के कंदरापुर मोड़ के पास सोमवार की रात बाइक से जा रहे युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। वहीं ग्रामीणों के ललकारने पर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया।

आनापुर चकवा निवासी रणविजय बिद रिश्तेदारी से लौट रहा था। जैसे ही वह इटौरी बाजार पार कर कंदरापुर मोड़ के पास पहुंचा, तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने उस पर फायरिग शुरू कर दी। इसमें एक गोली युवक के हेलमेट पर लगी और दूसरी उसके जैकेट को पार करते हुए निकल गई। फायर होते ही युवक चिल्लाते हुए गांव की तरफ भागा। यह देख आसपास के ग्रामीण दौड़े और बदमाशों को ललकारने लगे। इस पर बदमाश युवक पर तीसरा फायर कर दिए। गोली लगने से रणविजय बिद गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश आनापुर की तरफ भाग गए। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष मयफोर्स पहुंच गए। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि गोली मारने की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। युवक ने ऐसा क्यों किया, इस मामले की छानबीन की जा रही है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नाजायज संबंध को लेकर युवक की पिटाई

जागरण संवाददाता, शाहगंज (जौनपुर): कोहड़ा गांव में नाजायज संबंध को लेकर मंगलवार की शाम लामबंद हुए लोग एक युवक के घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव वाले जब एकजुट हुए तो हमलावर भाग निकले। इस दौरान एक हमलावार की बाइक को ग्रामीणों ने आग के हवाले कर दिया।

गांव में चार दिन पूर्व महिला से नाजायज संबंध को लेकर विवाद हो गया था। इसे लेकर दो पक्षों में तनाव था। मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे कुछ लोग लामबंद होकर करन के घर में घुसे और उसकी पिटाई करने लगे। ग्रामीणों ने देखा तो वे भी आक्रोशित हो गए। एकजुट होकर पीट रहे लोगों को ललकारा तो वे भागने लगे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। घायल करन को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी