सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

जागरण संवाददाता जौनपुर रायबरेली-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला मुख्यालय के समीपवर्ती फत

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 07:13 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 07:13 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

जागरण संवाददाता, जौनपुर: रायबरेली-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला मुख्यालय के समीपवर्ती फतेहगंज बाजार में शनिवार की देररात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बक्शा थाना क्षेत्र के डीह जहनिया गांव निवासी शिवा सिंह (26) रात करीब 11 बजे शहर से घर जा रहे थे।

फतेहगंज बाजार के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। हादसे में शिवा सिंह मरणासन्न हो गए जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक को मामूली चोटें आईं। वह बाइक लेकर भाग गया। शिवा सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी