अवधेश अध्यक्ष व सुखराम वरिष्ठ उपाध्यक्ष

सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की बैठक मंगलवार को सिचाई खंड प्रांगण जौनपुर में हुई। इसमें जनपद अध्यक्ष संजीव कुमार की अध्यक्षता में कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। चुनाव मंडल अध्यक्ष हेमराज सिंह उप महासचिव मनोज श्रीवास्तव की देखरेख में हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 07:23 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 07:23 PM (IST)
अवधेश अध्यक्ष व सुखराम वरिष्ठ उपाध्यक्ष
अवधेश अध्यक्ष व सुखराम वरिष्ठ उपाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, जौनपुर : सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की बैठक मंगलवार को सिचाई खंड प्रांगण जौनपुर में हुई। इसमें जनपद अध्यक्ष संजीव कुमार की अध्यक्षता में कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। चुनाव मंडल अध्यक्ष हेमराज सिंह, उप महासचिव मनोज श्रीवास्तव की देखरेख में हुआ। इसमें शारदा सहायक खंड-36 के अवधेश कुमार को अध्यक्ष, इसी खंड के सुखराम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनय कुमार आर्या को उपाध्यक्ष चुना गया। इसी तरह सिचाई खंड जौनपुर के वीरेंद्र कुमार को सचिव तो शशि बिद कुमार को वित्त सचिव, चंद्र प्रकाश को संगठन सचिव, हरिकेश यादव को लेखा संप्रेक्षक चुना गया।

chat bot
आपका साथी