आटो पर लगेंगे स्टीकर होगा, रूट निर्धारण

नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने के क्रम में वन-वे सिस्टम के बाद एक अ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 03:38 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 03:38 PM (IST)
आटो पर लगेंगे स्टीकर होगा, रूट निर्धारण
आटो पर लगेंगे स्टीकर होगा, रूट निर्धारण

जागरण संवाददाता, जौनपुर: नगर की यातायात व्यवस्था सुधारने के क्रम में वन-वे सिस्टम के बाद एक और पहल की गई है। अब चल रहे सभी आटो व ई-रिक्शा पर स्टीकर लगाने के साथ ही उनका रूट भी निर्धारित किया जाएगा। इससे न सिर्फ चल रहे ई-रिक्शा की जानकारी प्रशासन के पास उपलब्ध होगी, बल्कि जाम से भी निजात मिल सकेगा। ट्रैफिक पुलिस ने एआरटीओ व सिटी मजिस्ट्रेट को संभावित योजना को अमल में लाने लिए प्लान सौंप दिया है। अप्रैल के अंत तक इस प्रक्रिया के पूरी कर लिए जाने की संभावना है। नियम तोड़ने वालों पर भारी भरकम जुर्माना भी लगाया जाएगा।

आटो व ई-रिक्शा पर लाल, हरा व पीला स्टीकर लगाया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित आटो का परमिट नंबर वैधता के साथ अंकित होगा। इससे बिना परमिट सड़कों पर दौड़ रहे आटो को सीज करना आसान हो जाएगा। इसके अलावा ई- रिक्शा का रजिस्ट्रेशन नंबर भी अंकित रहेगा। स्टीकरों पर आटो व ई-रिक्शा रूट निर्धारित रहेगा। वन-वे सिस्टम के बाद भी लगातार बढ़ रहे आटो व ई-रिक्शा से प्रमुख मार्गों व चौराहों पर जाम लग रहा है। मौजूदा समय में नगर में तकरीबन चार से पांच हजार आटो व ई-रिक्शा चल रहे हैं। सड़कों पर दौड़ रहे अधिकतर आटो ऐसे हैं, जिनके परमिट समाप्त हो चुके हैं, जबकि तमाम ई-रिक्शा का भी पंजीकरण नहीं हुआ है। बोले अधिकारी..

योजना को अमल में लाने के लिए एआरटीओ व सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर ली गई है। माह के अंत तक इसे लेकर जरूरी औपचारिकताओं को पूर्ण कर लिया जाएगा। सबसे पहले कोतवाली क्षेत्र को जाम मुक्त करने को मुहिम चलाई जाएगी। जाम से यहां की स्थिति सबसे अधिक खराब है।

-जीडी शुक्ल, निरीक्षक यातायात।

chat bot
आपका साथी