आकर्षक झांकियों व कलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा मन

जागरण संवाददाता सुजानगंज (जौनपुर) सुजानगंज के तीन दिवसीय ऐतिहासिक दशहरा मेले का रविवार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 09:00 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 09:00 PM (IST)
आकर्षक झांकियों व कलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा मन
आकर्षक झांकियों व कलाकारों की प्रस्तुति ने मोहा मन

जागरण संवाददाता, सुजानगंज (जौनपुर): सुजानगंज के तीन दिवसीय ऐतिहासिक दशहरा मेले का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन आकर्षक झांकियों व कलाकारों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। चारों भाइयों का मिलन देख दर्शक भावविभोर हो गए।

दशहरा के दिन मेले के आयोजन में रावण का पुतला दहन किया गया, लोगों ने भगवान श्रीराम का जयघोष किया। दूसरे दिन राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न चारों भाइयों का मिलन हुआ। वहीं अंतिम दिन विभिन्न चौकियों पर झांकी निकाली गई। चौकियों के कलाकारों ने सीताहरण, राधा-कृष्ण का डांस, देश भक्ति पर एकांकी और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का लोगों ने खूब आनंद उठाया। गणमान्य लोगों ने कलाकारों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र, नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रभारी निरीक्षक थाना सुजानगंज विश्वनाथ यादव अपने हमराहियों के साथ मेले की निगरानी करते रहे।

खेतासराय: नगर का ऐतिहासिक भरत मिलाप रविवार की रात संपन्न हुआ। इस दौरान नगर के विभिन्न वार्डों से आयी आकर्षक झांकियां देखते ही बन रही थीं। चारों भाइयों का मिलन देख दर्शक भावविभोर हो गए। नगर के गोला बाजार से भगवान श्रीरामचंद्र की शोभायात्रा बैंड बाजे के साथ मध्य रात्रि में निकाली गई। जिसमें खेतासराय दुर्गापूजा की अनेक समिति की दुर्गा प्रतिमाएं भी साथ-साथ चल रही थीं। प्रतिमा के पीछे विभिन्न स्थानों से आईं आकर्षक झांकियां भी थीं। पुष्पक विमान रूपी रामरथ पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण विराजमान थे। यह शोभायात्रा संपूर्ण नगर भ्रमण करते हुए भोर में गोला बाजार के पास संपन्न हुई। इस दौरान पात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर आयोजकों में प्रमुख रूप से मनीष गुप्त, जगदम्बा पांडेय आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी