हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

फेसबुक पर प्रतिकूल टिप्पणी करना भी खतरे से खाली नहीं रह गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के फैजबाग (मछलीशहर पड़ाव) पर बुधवार की रात युवक पर ऐसे ही विवाद को लेकर गोली चलाई गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 05:28 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 05:28 PM (IST)
हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

जागरण संवाददाता, जौनपुर: फेसबुक पर प्रतिकूल टिप्पणी करना भी खतरे से खाली नहीं रह गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के फैजबाग (मछलीशहर पड़ाव) पर बुधवार की रात युवक पर ऐसे ही विवाद को लेकर गोली चलाई गई थी। पुलिस तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपित की तलाश में जुट गई है।

सिकरारा थाना क्षेत्र निवासी सोनल ¨सह का उसी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी शुभम यादव से फेसबुक पर टिप्पणी को लेकर विवाद हो गया था। रात करीब आठ बजे इसी रंजिश को लेकर शुभम यादव ने फैजबाग के पास सोनल ¨सह को लक्ष्य कर गोली चला दी। संयोग ही था कि गोली सोनल ¨सह को नहीं लगी। हमलावर फरार हो गया। गोली चलने से इलाके में दहशत फैल गई। सोनल ¨सह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित शुभम यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाल विनय प्रकाश ¨सह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी