किशोरी से दुराचार के आरोपित के घर कुर्की की नोटिस

जागरण संवाददाता मल्हनी (जौनपुर) सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुराचार क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 05:56 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 05:56 PM (IST)
किशोरी से दुराचार के आरोपित के घर कुर्की की नोटिस
किशोरी से दुराचार के आरोपित के घर कुर्की की नोटिस

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर): सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुराचार के मामले में वांछित आरोपित के घर पुलिस ने मंगलवार को कुर्की पूर्व की नोटिस चस्पा करा दी।

सिकरारा थाना क्षेत्र के गोसाईगंज निवासी राजीव अग्रहरि पर किशोरी के साथ दुराचार करने का आरोप है। पीड़िता के स्वजन की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म, मारने-पीटने, गाली-गलौच, जान से मार डालने की धमकी देने व साजिश रचने का मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना के बाद से ही आरोपित फरार चल रहा है। विवेचनाधिकारी एसआइ शिव प्रकाश वर्मा ने आरोपित के घर जाकर कुर्की की नोटिस चस्पा करने के साथ ही गांव में मुनादी भी कराई।

chat bot
आपका साथी