हवेली संग विभिन्न स्थानों पर हुआ शस्त्र पूजन

जागरण संवाददाता जौनपुर विजयदशमी के दिन शुक्रवार को राजा जौनपुर की हवेली में कोविड-1

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 04:19 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 04:19 PM (IST)
हवेली संग विभिन्न स्थानों पर हुआ शस्त्र पूजन
हवेली संग विभिन्न स्थानों पर हुआ शस्त्र पूजन

जागरण संवाददाता, जौनपुर : विजयदशमी के दिन शुक्रवार को राजा जौनपुर की हवेली में कोविड-19 का पालन करते हुए राजा अवनींद्र दत्त ने विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन किया।

इस अवसर पर जिले के गणमान्य लोग मौजूद रहे। समस्त पूजन राज पुरोहित पंडित जनार्दन मिश्र ने संपन्न कराया। हवेली में शस्त्र पूजन की परंपरा उनके पूर्वज राजा शिवलाल दत्त ने 1778 में शुरू की थी, जो अभीतक चली आ रही है। शस्त्र पूजन का यह 243वां वर्ष है।

सुजानगंज पुरानी बाजार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में शस्त्र पूजन किया गया। संघ के खंड संघ चालक श्याम शंकर पांडेय ने विजय दशमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शस्त्र पूजन के औचित्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने संघ के स्थापना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1925 में विजयदशमी के दिन ही संघ की स्थापना नागपुर के मोहिते के वाड़ा नामक स्थान पर परम पूजनीय डा. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने की थी।

chat bot
आपका साथी