वकीलों ने न्यायालय गेट पर रोकी बंदियों की वैन

दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी के सदस्य राज कुमार यादव की भूमि पर पुलिस की मिलीभगत से मनबढ़ों द्वारा कब्जा किए जाने से आक्रोशित वकीलों ने शनिवार को न्यायालय का गेट बंद कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 11:02 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 11:02 PM (IST)
वकीलों ने न्यायालय गेट पर रोकी बंदियों की वैन
वकीलों ने न्यायालय गेट पर रोकी बंदियों की वैन

जागरण संवाददाता, जौनपुर: दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी के सदस्य राज कुमार यादव की भूमि पर पुलिस की मिलीभगत से मनबढ़ों द्वारा कब्जा किए जाने से आक्रोशित वकीलों ने शनिवार को न्यायालय का गेट बंद कर दिया। साथ ही पेशी पर आ रहे बंदियों की वैन को प्रवेश करने से रोक दिया। पदाधिकारियों के हस्तक्षेप पर शांत हुए, तब जाकर वैन प्रवेश कर सकी।

जिला कारागार से पेशी के लिए बंदियों को लेकर दीवानी न्यायालय जा रही वैन को आक्रोशित वकीलों ने गेट नंबर तीन बंद कर प्रवेश करने से रोक दिया। उनका आरोप था कि राज कुमार की रामपुर थाना क्षेत्र के औंरा गांव स्थित जमीन पर मनबढ़ कब्जा करने की मंशा से निर्माण करा रहे हैं। थानाध्यक्ष उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की बजाय शह दे रहे हैं। खबर लगते ही लाइन बाजार थाना प्रभारी योगेंद्र यादव मय फोर्स आ गए। उन्होंने एसपी से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी देर बाद संघ के पदाधिकारियों के समझाने पर अधिवक्ता गेट से हटे और वैन अंदर जा सकी। इसके बाद अध्यक्ष समर बहादुर यादव व मंत्री भूपेश चंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में वकीलों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह से मिला। डीएम ने आश्वासन दिया कि एसडीएम को भेजकर मामले का निस्तारण कराया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में कमलेंद्र यादव, दान बहादुर, मंजीत कौर, विनोद प्रजापति, आशीष जायसवाल, राम देवल यादव आदि अधिवक्ता थे। सीआरओ ने लेखपाल की कार्य प्रणाली पर जताई नाराजगी

जागरण संवाददाता, बदलापुर (जौनपुर): मुख्य राजस्व अधिकारी राजकुमार द्विवेदी ने शनिवार को कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस पर चकबंदी लेखपाल के कार्यों पर नाराजगी जताई। उनको शिकायत मिली कि कस्बे की बेशकीमती सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कराया जा रहा है। शिकायत के बाद उन्होंने चकबंदी लेखपाल बच्चालाल को खरी-खोटी सुनाई। जांच कराने तथा मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई करने की भी बात कही। सभी लेखपालों को निर्देशित किया कि गैर विवादित वरासत अभियान के तहत दर्ज करना सुनिश्चित करें। ग्रामसभा की भूमि पर कतई कब्जा नहीं होना चाहिए। मौके पर उन्होंने आठ शिकायतों में तीन का निस्तारण किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक विष्णु कुमार मिश्र, कानूनगो अनिल तिवारी, अजय पांडेय, घनश्याम पटेल, मिथिलेश मिश्र आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी