आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ

जागरण संवाददाता जौनपुर मानदेय बढ़ोत्तरी को लेकर अनिश्चित कालीन धरना दे रही आंगनबाड़ी क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 05:53 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 05:53 PM (IST)
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ

जागरण संवाददाता, जौनपुर: मानदेय बढ़ोत्तरी को लेकर अनिश्चित कालीन धरना दे रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर विरोध जताया। कार्यकर्ता विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन पर हैं। संगठन की उपाध्यक्ष मीना यादव ने कहा कि महिलाओं के सम्मान का ढि़ढ़ोरा पीटने वाली भाजपा सरकार को अब महिलाओं का सड़क पर उतरकर संघर्ष करना नहीं दिख रहा है। कोषाध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की जुमलेबाजी अब बर्दाश्त नहीं है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सरिता सिंह व संचालन उषा मौर्य ने किया। इस मौके पर माधुरी, सोनिया, जया साहनी, मीरा, पुष्पा आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी