तिरंगा यात्रा निकाल मनाया अमृत महोत्सव

जागरण संवाददाता मुफ्तीगंज (जौनपुर) राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ परिवार खंड की ओर से अमृत महो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:24 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:24 PM (IST)
तिरंगा यात्रा निकाल मनाया अमृत महोत्सव
तिरंगा यात्रा निकाल मनाया अमृत महोत्सव

जागरण संवाददाता, मुफ्तीगंज (जौनपुर): राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ परिवार खंड की ओर से अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभ होकर मुफ्तीगंज बाजार स्थित रामजानकी मंदिर पर पहुंचने के दौरान उसकी आरती उतारी गई।

यह तिरंगा यात्रा मुर्तजाबाद, आजाद नगर, शिव नगर होते हुए अटल मनरेगा पार्क पेसारा पहुंची। मुख्य वक्ता प्रोफेसर डा. लालचंद ने कहा कि यह आजादी हमें अमर बलिदानियों से मिली है। इस दौरान ऋषिकेश त्रिपाठी, रामचंद्र राय, राम प्यारे यादव, कृष्णानंद राय, रामसूरतराम, राजू गुप्त, डा. पवन कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। अध्यक्षता त्रिभुवन मौर्य व संचालन डा. नृपेंद्र सिंह ने की।

chat bot
आपका साथी