2022 का सारा दारोमदार युवाओं पर : प्रांशु दत्त द्विवेदी

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने मंगलवार को नगर के एक मैरिज हाल में युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि सभी मिशन 2022 में लग जाएं। 2017 में पार्टी की जीत का आधार युवा ही थे। 2022 में भी पूरा दारोमदार युवाओं पर ही होगा। उन्होंने कहा कि इस बार 350 प्लस का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरना होगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Aug 2021 11:25 PM (IST) Updated:Tue, 17 Aug 2021 11:25 PM (IST)
2022 का सारा दारोमदार युवाओं पर : प्रांशु दत्त द्विवेदी
2022 का सारा दारोमदार युवाओं पर : प्रांशु दत्त द्विवेदी

जागरण संवाददाता, मड़ियाहूं (जौनपुर) : भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने मंगलवार को नगर के एक मैरिज हाल में युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि सभी मिशन 2022 में लग जाएं। 2017 में पार्टी की जीत का आधार युवा ही थे। 2022 में भी पूरा दारोमदार युवाओं पर ही होगा। उन्होंने कहा कि इस बार 350 प्लस का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरना होगा। जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण भी कराना होगा। उन्होंने सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टियां समाज में विभाजन पैदा कर रही हैं। जातियों के नाम पर लोगों को बांट रही हैं।

दूसरी तरफ भाजपा संगठित समाज और मजबूत राष्ट्र की संकल्पना को लेकर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश में विकास को गति दी है। सपा-बसपा राज में व्याप्त गुंडाराज को योगी सरकार ने परशुराम के आदर्शों पर चलकर समाप्त कर प्रदेश में सुशासन लाने का काम किया है। जो दल आज ब्राह्मणों के शुभचितक बन रहे हैं, उनका जन्म ही ब्राह्मणों के विरोध से हुआ है।

योगी शासनकाल में नौकरिया पारदर्शिता के साथ मिल रही हैं। पहले जाति विशेष के लोगों को नौकरी मिलती थी। पहली बार आए युवा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल ने विस्तार से सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने युवाओं में जोश भरा।

अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह व संचालन अखिल प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर सुमित तिवारी, अंकित मिश्र, पंकज मिश्र, राजेश सिंह, आशुतोष पाल, खुशबू सिंह, सोनू पंडित, पवन पाल, आशीष जायसवाल, शेर बहादुर मौर्या, प्रशांत सिंह शानू, रजनीकांत मिश्र, राघवेंद्र, सत्यम, प्रदीप सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी