सभी दलों ने ब्राह्मणों का किया शोषण

जागरण संवाददाता बदलापुर (जौनपुर) सल्तनत बहादुर इंटर कालेज बदलापुर में रविवार को अखिल भ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 06:58 PM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 06:58 PM (IST)
सभी दलों ने ब्राह्मणों का किया शोषण
सभी दलों ने ब्राह्मणों का किया शोषण

जागरण संवाददाता, बदलापुर (जौनपुर): सल्तनत बहादुर इंटर कालेज बदलापुर में रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि सभी दलों ने ब्राह्ममणों को अपना मत जानकर शोषण किया है। नतीजा है कि हमारा कहीं भी अस्तित्व नहीं है। जब तक हम एक नहीं होंगे तब तक सम्मान नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि एक-एक ब्राह्मण को जागना होगा और अपने अधिकार के लिए लड़ना होगा।

पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि सरकार को सवर्ण विधेयक पास कर उनके हितों की रक्षा करनी चाहिए। पूर्व विधायक पवन पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण अपने आप मे अतुलनीय हैं बस जरूरत उन्हें एक होने की है। पूर्व विधायक ओम प्रकाश दूबे बाबा ने कहा कि इस तरह के सम्मेलन से जहां आपसी सौहार्द बढ़ेगा वही हम एक दूसरे से जुड़ेंगे। सम्मेलन को दीपक गोस्वामी, मंगला गुरु, अवधेशानंद महराज, आशीष शुक्ल व शुचिता त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के पूर्व आयोजकों ने भगवान परशुराम के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया तथा क्षेत्र के तमाम बुजुर्गों को भी सम्मानित किया। अध्यक्षता पूर्व प्रमुख श्रीपति उपाध्याय व संचालन डा. आलोक दूबे ने किया। आभार ज्ञापन जिलाध्यक्ष डा. अतुल दूबे ने किया।

chat bot
आपका साथी