कछुआ तस्करों को पकड़ने को मुखबिरों को किया अलर्ट

कछुआ तस्करी की बढ़ रहे मामलों को देखते हुए मुखबिरों को अलर्ट कर दिया गया है। कछुआ तस्करी का गढ़ माने जाने वाले शाहगंज रेलवे स्टेशन पर बकायदा कछुओं को संरक्षित करने के लिए बैनर लगाए गए हैं। इसी कड़ी में जौनपुर जंक्शन पर चेकिग के दौरान जीआरपी ने हिमगिरी एक्सप्रेस ट्रेन से महिला तस्कर को 32 कछुओं के साथ गिरफ्तार किया। कछुओं को झोले में भरकर पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। आरोपित महिला का नाम रनिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 07:20 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 07:20 PM (IST)
कछुआ तस्करों को पकड़ने को मुखबिरों को किया अलर्ट
कछुआ तस्करों को पकड़ने को मुखबिरों को किया अलर्ट

जागरण संवाददाता, जौनपुर: कछुआ तस्करी के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए मुखबिरों को अलर्ट कर दिया गया है। कछुआ तस्करी का गढ़ माने जाने वाले शाहगंज रेलवे स्टेशन पर बकायदा कछुओं को संरक्षित करने के लिए बैनर लगाए गए हैं। इसी कड़ी में जौनपुर जंक्शन पर चेकिग के दौरान जीआरपी ने हिमगिरी एक्सप्रेस ट्रेन से महिला तस्कर को 32 कछुओं के साथ गिरफ्तार किया। कछुओं को झोले में भरकर पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। आरोपित महिला का नाम रनिया है। जो गांधीनगर थाना जगदीशपुर अमेठी की रहने वाली है। बरामद कछुओं की कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है। महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ ही कछुओं को वन विभाग को सिपुर्द कर दिया गया। इसके पहले भी जौनपुर जंक्शन व शाहगंज रेलवे स्टेशन पर बड़े पैमाने पर कछुओं को बरामद किया गया है।

मामले का खुलासा करते हुए जीआरपी इंस्पेक्टर अरविद सिंह ने करते हुए बताया कि महिला के अन्य साथियों के बारे में काफी पूछताछ की गई, लेकिन वह कुछ भी बता नहीं पाई। उन्होंने बताया कि ट्रेन की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एस-1 बोगी में बैठी महिला को देख संदेह हुआ। जांच करने पर झोले में कछुओं को देख उसे नीचे उतार लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह निहालगढ़ से कछुओं को लेकर ट्रेन में सवार हुई थी।

chat bot
आपका साथी