मोबाइल छीनने का प्रयास करने के आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता सरपतहां (जौनपुर) प्राथमिक विद्यालय अतरडीहा के पास शुक्रवार की रात मोबाइ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 06:40 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:40 PM (IST)
मोबाइल छीनने का प्रयास करने के आरोपित गिरफ्तार
मोबाइल छीनने का प्रयास करने के आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सरपतहां (जौनपुर): प्राथमिक विद्यालय अतरडीहा के पास शुक्रवार की रात मोबाइल छीनने का प्रयास करने के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनवल गांव निवासी राम भुवाल किसी कार्य से अतरडीहा गए थे। लौटते समय रात आठ बजे सरायमोहिउद्दीनपुर-अखंडनगर मार्ग पर पीछे से आए बाइक सवार बदमाश उनका मोबाइल फोन छीनने लगे। प्रतिरोध करने पर बदमाश गिर गए। शोर मचाने पर कुछ ग्रामीण व पास मौजूद सिपाही दौड़े तो लुटेरे बाइक छोड़कर फरार हो गए थे। बाइक के सहारे पुलिस ने पंजाबी लोना व विनोद लोना को चिह्नित किया। रविवार की सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को गुड़बड़ी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। दोनों कहीं भागने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपितों का चालान कर दिया।

chat bot
आपका साथी