जहरखुरानी का शिकार हुआ युवक

मुंबई से घर लौट रहा युवक रास्ते में जहरखुरानी का शिकार हो गया। पंवारा थाना क्षेत्र के पंवारा गांव निवासी दीपक रोजी-रोटी कमाने की गरज से मुंबई रहता है। घर आने के क्रम में वह सोमवार को मुंबई से ट्रेन से चला।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Feb 2020 07:03 PM (IST) Updated:Tue, 11 Feb 2020 07:03 PM (IST)
जहरखुरानी का शिकार हुआ युवक
जहरखुरानी का शिकार हुआ युवक

जासं, मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर): मुंबई से घर लौट रहा युवक रास्ते में जहरखुरानी का शिकार हो गया। पंवारा थाना क्षेत्र के पंवारा गांव निवासी दीपक रोजी-रोटी कमाने की गरज से मुंबई रहता है। घर आने के क्रम में वह सोमवार को मुंबई से ट्रेन से चला। मंगलवार को फूलपुर रेलवे स्टेशन उतरकर मुंगराबादशाहपुर आने के लिए ऑटो रिक्शा पर बैठा। रास्ते में जहरखुरान कोई नशीला पदार्थ खिलाकर अचेत कर उसका सभी सामान लेकर चंपत हो गये। मुंगराबादशाहपुर पहुंचने पर आटो रिक्शा चालक ने उसे बेहोश देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिनाख्त के बाद स्वजनों को सूचना देकर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। भुक्तभोगी के अनुसार जहरखुरान कपड़े व नकदी सहित करीब 40 हजार के सामान लेकर चंपत हो गये।

chat bot
आपका साथी