छेड़खानी से आजिज किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

कमरूद्दीनपुर गांव की एक किशोरी ने शोहदों से परेशान ह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Aug 2021 06:47 PM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 06:47 PM (IST)
छेड़खानी से आजिज किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
छेड़खानी से आजिज किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

जागरण संवाददाता, सुरेरी (जौनपुर): कमरूद्दीनपुर गांव की एक किशोरी ने शोहदों से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। बुधवार को उसका शव कमरे में लटकता मिला। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि गांव के विशेष समुदाय के युवकों ने उसके साथ बहुत गलत किया। पापा आप बदला जरूर लेना। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते सुबह मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। पिता ने आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है।

गांव निवासी सुरेंद्र गुप्त की 15 वर्षीय पुत्री को गांव के ही कुछ युवक परेशान करते थे। इसको लेकर वह काफी क्षुब्ध रहा करती थी। मंगलवार की रात वह कमरे में सोने गई थी। सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो मां किरन ने दरवाजा खोला। भीतर पुत्री पंखे में साड़ी के सहारे झूल रही थी। यह देखकर वह चिल्लाने लगी। शोरगुल सुनकर परिवार के लोग भी इकट्ठा हो गए। स्वजन को मौके से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने मौत का जिम्मेदार रुस्तम अली को ठहराया है। किशोरी ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसके साथ गलत किया गया है। पापा आप मेरी मौत का बदला जरूर लीजिएगा। स्वजन ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो टीम पहुंची। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण क्षेत्राधिकारी मड़ियाहू सहित थानाध्यक्ष रामपुर, थानाध्यक्ष नेवढि़या व पीएसी बल भी मौके पर पहुंच गए। किशोरी के पिता सुरेंद्र ने तहरीर दी तो पुलिस छानबीन में जुट गई। थानाध्यक्ष देवीवर शुक्ल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी