अस्पतालों में उपचार को आए 578 बुखार के रोगी, जांच में मिले तीन डेंगू पाजिटिव

संचारी रोगों का कहर जारी है। मंगलवार को सरकारी अस्पतालों में उपचार के लिए 578 बुखार के रोगी आए। इनमें गंभीर चार लोगों को भर्ती किया गया वहीं लक्षण वाले 254 मरीजों की जांच में तीन डेंगू पाजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े में 56 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। इनमें 40 मरीजों की बीएचयू में हुई एलाइजा जांच में भी रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:34 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:34 PM (IST)
अस्पतालों में उपचार को आए 578 बुखार के रोगी, जांच में मिले तीन डेंगू पाजिटिव
अस्पतालों में उपचार को आए 578 बुखार के रोगी, जांच में मिले तीन डेंगू पाजिटिव

जागरण संवाददाता, जौनपुर : संचारी रोगों का कहर जारी है। मंगलवार को सरकारी अस्पतालों में उपचार के लिए 578 बुखार के रोगी आए। इनमें गंभीर चार लोगों को भर्ती किया गया, वहीं लक्षण वाले 254 मरीजों की जांच में तीन डेंगू पाजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े में 56 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। इनमें 40 मरीजों की बीएचयू में हुई एलाइजा जांच में भी रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

मच्छरजनित बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शासन ने अस्पतालों में आने वाले हर बुखार के मरीजों की जांच का आदेश दिया है। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर में 48 बुखार के रोगी आए। सभी की डेंगू की जांच की गई। इनमें एक की रिपोर्ट पाजिटिव आई। वहीं जिला अस्पताल में 230 बुखार के मरीज आए। इनमें 28 की किट से डेंगू की जांच की गई। दो मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

जनपद में दो सितंबर से अब तक जांच में 8,629 बुखार के रोगी मिले। इन मरीजों में 3,439 की डेंगू जांच किट से गई। जिसमें 56 मरीज डेंगू से पीड़ित मिले। एक ओर सरकारी अस्पतालों में किट से पाजिटिव मिलने वालों का डेंगू जांच के लिए एलाइजा नियमित भेजा जा रहा वहीं दूसरी तरफ शासन के सख्त आदेश के बावजूद प्राइवेट अस्पताल और पैथालाजी सेंटर न तो सूचना दे रहे और न ही सेंपल भेज रहे हैं। 28,090 लोगों को लगा कोविड-19 का टीका

जागरण संवाददाता, जौनपुर : जनपद के 90 स्वास्थ्य केंद्रों पर मंगलवार को 28,090 लोगों का कोविड-19 का टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में 18 से 44 वर्ष की उम्र के 16,857 लोगों को कोविड-19 का टीका लगा। इस दौरान 45 से 60 वर्ष की उम्र के 74,080 लोगों ने टीका लगवाया, इनमें से 5,423 लोगों ने पहली डोज तथा 2,057 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। वहीं 60 वर्ष से अधिक उम्र के 3,753 लोगों को टीका लगा, जिसमें से 2,511 लोगों को पहली डोज तथा 1,242 लोगों को दूसरी डोज लगी। जिले में अभी तक 21,25,582 टीके की खुराक लग चुकी है जिसमें से 17,80,129 को पहली डोज तथा 3,45,453 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है।

chat bot
आपका साथी