उपचार को आए 556 में मिले सात डेंगू पाजिटिव

जागरण संवाददाता जौनपुर संचारी रोगों का कहर जारी है। बुधवार को सरकारी अस्पतालों में

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 07:50 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 07:50 PM (IST)
उपचार को आए 556 में मिले सात डेंगू पाजिटिव
उपचार को आए 556 में मिले सात डेंगू पाजिटिव

जागरण संवाददाता, जौनपुर: संचारी रोगों का कहर जारी है। बुधवार को सरकारी अस्पतालों में उपचार के लिए 556 बुखार के रोगी आए। इनमें गंभीर तीन लोगों को भर्ती किया गया, वहीं लक्षण वाले 247 मरीजों की जांच में सात डेंगू पाजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े में 63 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। इनमें 40 मरीजों की बीएचयू में हुई एलाइजा जांच में भी रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

मच्छरजनित बीमारियों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शासन ने अस्पतालों में आने वाले हर बुखार के मरीजों की जांच का आदेश दिया है। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर में 48 बुखार के रोगी आए। सभी की डेंगू की जांच की गई। इनमें दो की रिपोर्ट पाजिटिव आई। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत में 27 बुखार के रोगी आए। इनमें दस की किट से डेंगू की जांच की गई एक मरीज डेंगू पाजिटिव पाया गया। मछलीशहर और जिला अस्पताल में भी एक-एक डेंगू पाजिटिव मरीज मिले। जनपद में दो सितंबर से अब तक जांच में 9185 बुखार के रोगी मिले। इन मरीजों में 3686 की डेंगू जांच किट से गई। जिसमें 63 मरीज डेंगू से पीड़ित मिले।

chat bot
आपका साथी