विश्वविद्यालय परिसर में रोपे गए 50 पौधे

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के सीवी रमन छ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 07:29 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 07:29 PM (IST)
विश्वविद्यालय परिसर में रोपे गए 50 पौधे
विश्वविद्यालय परिसर में रोपे गए 50 पौधे

जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर): वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के सीवी रमन छात्रावास परिसर के आस-पास गुरुवार को भूजल सप्ताह के अंतिम दिन पौधारोपण एवं भू-जल संरक्षण कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया। कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्या के नेतृत्व और रोवर्स रेंजर्स के संयोजक जगदेव ने बरगद, पीपल, नीम, पाकड़ के 50 पौधे लगवाए गए। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्या ने कहा कि वृक्ष ही जीवन है। प्रकृति और मनुष्य के बीच टकराव से मनुष्य का ही नुकसान होगा। इस मौके पर रासेयो समन्वयक डा.राकेश यादव, डा. मनोज पांडेय, डा. अनुराग मिश्र, वार्डन सुरेंद्र सिंह. डा. आलोक कुमार सिंह. डा. इंद्रेश गंगवार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी