महान दिवस पर 46 चिकित्सकों को किया सम्मानित

जेसीआइ शाहगंज संस्कार ने जेसी सप्ताह के अंतिम दिन महान

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 05:48 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 05:48 PM (IST)
महान दिवस पर 46 चिकित्सकों को किया सम्मानित
महान दिवस पर 46 चिकित्सकों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, शाहगंज (जौनपुर): जेसीआइ शाहगंज संस्कार ने जेसी सप्ताह के अंतिम दिन महान दिवस पर कोरोना महामारी में सेवा देने वाले चिकित्सकों को कोरोना योद्धा के तौर पर सम्मानित किया। इस दौरान क्षेत्र के 46 चिकित्सक सम्मानित किए गए। इस मौके पर वक्ताओं ने जेसीआइ के पहल की सराहना की।

एराकियाना मोहल्ला स्थित एक लान में आयोजित मेगा डे को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि तहसीलदार अभिषेक राय ने संस्था के कार्यों की सराहना की। सप्ताह के कार्यक्रम में वैक्सीनेशन और सड़क की मरम्मत कराने को नेक काम बताया। विशिष्ट अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाक्टर रफीक फारूकी ने चिकित्सकों के सम्मान को सराहा। मुख्य वक्ता के रूप में मंडल समन्वयक जेसी गुलाम साबिर ने संस्था के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। सप्ताह चेयरमैन विशाल जायसवाल ने जेसी सप्ताह में कराए गए कार्यों की जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक सुजीत जायसवाल व वीरेंद्र सिंह बंटी ने भी संबोधित किया। अध्यक्ष मोहम्मद शाहिद नईम ने आगंतुकों का स्वागत किया। संस्था के कार्यों में सहयोग करने पर फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज के प्राचार्य डाक्टर तबरेज आलम व खुशबू जायसवाल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जेसी मिर्जा जरियाब बेग ने किया। सचिव जेसी फजले इलाही ने आभार प्रकट किया।

chat bot
आपका साथी