उपचार को आए 458 बुखार के रोगी, जांच में मिले दो डेंगू पाजिटिव
मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप थम नहीं रहा है। शनिवार को सरकारी अस्पतालों में उपचार के लिए 458 बुखार के रोगी आए। इनमें 198 की किट से हुई जांच में दो डेंगू पाजिटिव मिले। पांच मरीजों को भर्ती किया गया। जनपद में दो सितंबर से अब तक 10593 बुखार के रोगी सरकारी अस्पतालों में उपचार के लिए आए।
जागरण संवाददाता, जौनपुर : मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप थम नहीं रहा है। शनिवार को सरकारी अस्पतालों में उपचार के लिए 458 बुखार के रोगी आए। इनमें 198 की किट से हुई जांच में दो डेंगू पाजिटिव मिले। पांच मरीजों को भर्ती किया गया। जनपद में दो सितंबर से अब तक 10,593 बुखार के रोगी सरकारी अस्पतालों में उपचार के लिए आए। इनमें 70 गंभीर मरीजों को भर्ती किया गया। वहीं लक्षण वाले 4,281 मरीजों का किट से डेंगू की जांच की गई। परीक्षण में 73 पाजिटिव मिले।जिला मलेरिया अधिकारी डाक्टर बीपी सिंह ने बताया कि एलाइजा जांच में मिले 47 धनात्मक रोगियों में 39 के यहां उपचारात्मक कार्रवाई की गई। रैपिड रिस्पांस टीम ने 922 घरों के 3,321 पानी के कंटेनरों का सर्वे किया। इनमें 65 कंटेनरों में एडीज लार्वा पाए गए. जिसे टीम ने मौके पर नष्ट करा दिया गया। टीम ने 315 प्रजनन स्त्रोतों को भी कराया। उन्होंने बताया कि 896 घरों में पाइरेथ्रम दो फीसद का छिड़काव किया गया। जिले के 488 स्थलों पर भी लार्वानाशी का छिड़काव किया गया है।