स्वस्थ हुए 407 लोगों को मिली छुट्टी, 155 नए पाजिटिव

जौनपुर जनपद में अब महामारी की रफ्तार थमने लगी है। स्वास्थ्य विभाग के विशेष

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 08:32 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 08:32 PM (IST)
स्वस्थ हुए 407 लोगों को मिली छुट्टी, 155 नए पाजिटिव
स्वस्थ हुए 407 लोगों को मिली छुट्टी, 155 नए पाजिटिव

जागरण संवाददाता, जौनपुर : जनपद में अब महामारी की रफ्तार थमने लगी है। स्वास्थ्य विभाग के विशेष अभियान में शुक्रवार को 6483 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। इनमें सिर्फ 28 पाजिटिव मिले हैं। आज स्वस्थ हुए 407 लोगों को छुट्टी दी गई वहीं कुल 155 नए पाजिटिव मिले हैं।

जनपद में आई रिपोर्ट में कुल 155 नए पाजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें एंटीजन से 28 आरटी-पीसीआर से 106 व ट्रूनेट से 21 मरीज हैं। वहीं 407 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जनपद में पीड़ितों का आंकड़ा 20483 हो गई है। इनमें 17687 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 206 ने दम तोड़ दिया है। संक्रमण रोकने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में सभी विकास खंडों में टीम ने 8172लोगों की जांच की गई।

chat bot
आपका साथी