मानक के विपरीत बने 250 राशन कार्ड किए गए निरस्त

क्रय केंद्रों पर तीन लाख रुपये तक गेहूं व धान बेचने वाले 250 किसानों

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 05:56 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 05:56 PM (IST)
मानक के विपरीत बने 250 राशन कार्ड किए गए निरस्त
मानक के विपरीत बने 250 राशन कार्ड किए गए निरस्त

जागरण संवाददाता, जौनपुर: क्रय केंद्रों पर तीन लाख रुपये तक गेहूं व धान बेचने वाले 250 किसानों का राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया है। जांच के दायरे में आए अन्य पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। जिलापूर्ति विभाग की ओर से सभी एसडीएम व बीडीओ को सूची भेजकर 610 लोगों की जांच कराई जा रही है। इसमें अपात्र होते हुए भी पात्र बन गरीबों के राशन पर डाका डालने वाले 250 किसानों का राशन कार्ड फिलहाल रद कर दिया गया है।

राशन कार्ड बनवाने की पात्रता में दो लाख रुपये सालाना आय को शामिल किया गया है। बावजूद इसके अधिक आय वालों ने भी राशन कार्ड बनवा लिया है। जांच की कड़ी में अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को भी लिया गया है, जिनकी जांच जल्द पूरी होने की बात कही जा रही है। चार पहिया वाहन व ट्रैक्टर रखने वालों का भी राशन कार्ड रद किया जाएगा। शासन की ओर से सख्त निर्देश है कि पात्रों का हरहाल में राशन कार्ड बनाया जाय। ऐसे में पात्रों का नया राशन कार्ड बनाने से पहले अपात्रों का राशन कार्ड रद किया जा रहा है। अभी तक बनाए गए अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों की भी जांच कराई जा रही है, जिसकी जांच दस से 15 दिन में पूरी करने की बात कही जा रही है। क्रय केंद्रों पर धान व गेहूं बेचने वाले 610 किसानों में 250 का राशन कार्ड कर दिया गया है। शेष की जांच चल रही है। अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के भी अपात्रों का राशन कार्ड रद किया जाएगा।

-संतोष विक्रम साही, जिलापूर्ति अधिकारी।

chat bot
आपका साथी