23.66 करोड़ से बनेगा सई नदी के बोझनाथ घाट पर पुल

महराजगंज विकास खंड से होकर गुजरी सई नदी के बोझनाथ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 04:27 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 04:27 PM (IST)
23.66 करोड़ से बनेगा सई नदी के बोझनाथ घाट पर पुल
23.66 करोड़ से बनेगा सई नदी के बोझनाथ घाट पर पुल

जागरण संवाददाता, बदलापुर (जौनपुर): महराजगंज विकास खंड से होकर गुजरी सई नदी के बोझनाथ घाट पर सेतु, पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग के लिए शासन ने 23 करोड़ 66 लाख 96 हजार रुपये स्वीकृत हो गया है। निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी है। इसकी खबर लगते ही क्षेत्रवासियों में खुशी है।

लंबे समय से भटपुरा- कल्याणपुर-रामपुर सोनहिता मार्ग पर बोझनाथ घाट पर पुल निर्माण की मांग क्षेत्रवासी कर रहे थे। जिसे गंभीरता से लेते हुए विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने सदन से लेकर डिप्टी सीएम केशव मौर्य से पुल निर्माण की मांग किया था। परिणाम रहा कि धनराशि स्वीकृत कर पहली किस्त जारी कर दिया गया। घाट पर पुल के अभाव में सैकड़ों गांव के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही बदलापुर और मछलीशहर तहसील की दूरी भी इसके बन जाने से कम हो जाएगी। विधायक ने बताया कि उक्त पुल का शिलान्यास 15 दिसंबर को आयोजित बदलापुर महोत्सव में कराकर निर्माण कार्य शीघ्र शुरु करा दिया जाएगा। कार्य सेतु राज्य निगम से होगा।

chat bot
आपका साथी