20 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जासं, जंघई (जौनपुर): मीरगंज थाना पुलिस ने क्षेत्र के मोलनापुर बाजार के समीप बीते बुधवार को स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Apr 2018 09:02 PM (IST) Updated:Fri, 27 Apr 2018 09:02 PM (IST)
20 नामजद व 50 अज्ञात
के खिलाफ मुकदमा दर्ज
20 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जासं, जंघई (जौनपुर): मीरगंज थाना पुलिस ने क्षेत्र के मोलनापुर बाजार के समीप बीते बुधवार को सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद हुए तोड़फोड़ और पथराव के मामले में 20 नामजद व 50 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों को चिह्नित करने की कार्रवाई शुरु कर दी है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है।

गत बुधवार की देर शाम मोलनापुर बाजार के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार भिदुना गुरुगुजी निवासी दिनेश कुमार यादव उर्फ विनोद की मौत हो गई थी। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया था। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने आक्रोशित होकर रास्ता जाम करने के साथ ही पुलिस पर पथराव कर दिया था। इसमें कई पुलिस जवान चोटिल हो गए थे। संयम से काम लेते हुए थानाध्यक्ष पन्ना लाल ने भीड़ को शांत कर स्थिति संभाल ली थी। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस पर पथराव और रास्ता जाम करने के आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अज्ञात आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस उपद्रव करने वालों की बजाय शांतिप्रिय लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

chat bot
आपका साथी