167 प्रशिक्षु जवान परेड के बाद बने सिपाही

छह महीने की कड़ी मेहनत रंग लाई। सोमवार को 167 प्रशिक्षु जवान विधिवत पुलिस महकमे में सिपाही बन गए। पुलिस लाइन परिसर स्थित ट्रेनिग स्कूल में प्रशिक्षणपरांत रिक्रूट जवानों ने भव्य पासिग आउट परेड की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 05:12 PM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 05:12 PM (IST)
167 प्रशिक्षु जवान परेड के बाद बने सिपाही
167 प्रशिक्षु जवान परेड के बाद बने सिपाही

जागरण संवाददाता, जौनपुर: छह महीने की कड़ी मेहनत रंग लाई। सोमवार को 167 प्रशिक्षु जवान विधिवत पुलिस महकमे में सिपाही बन गये। पुलिस लाइन परिसर स्थित ट्रेनिग स्कूल में प्रशिक्षण के बाद रिक्रूट जवानों ने भव्य पासिग आउट परेड की। मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने परेड की सलामी लेने के बाद प्रशिक्षुओं को शपथ दिलाई।

सुबह साढ़े आठ बजे परेड ग्राउंड में कार्यक्रम की शुरुआत हुई। आठ टोलियों में पूर्ण गणवेश में परेड में शामिल प्रशिक्षु आकर्षण का केंद्र बन गये। परेड की कमान रिक्रूट आरक्षी रोहित मौर्या व दीप कुमार मौर्या ने संभाली। पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी लेने के बाद नए जीवन में प्रवेश कर रहे इन जवानों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पुलिस महकमे की सेवा की शपथ दिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों के जीवन का उद्देश्य लोगों की सुरक्षा और असहायों की मदद करना होना चाहिए। सच्चा सिपाही कर्तव्य की राह पर चलते हुए कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटता। कार्यक्रम के दौरान 14 जवानों को प्रशिक्षण के दौरान उनके बेहतर परिणाम के लिए सम्मानित किया गया। इनमें सारंगधर त्रिपाठी को सर्वोत्तम कैडेट, नितिन कुमार गुप्ता को इनडोर में सर्वोत्तम अंक व हिमांशु मिश्रा को आउटडोर टॉपर का पुरस्कार मिला। इस दौरान एएसपी द्वय डा. एके पांडेय (सिटी), संजय राय (ग्रामीण), आरटीसी प्रभारी वशिष्ठ मुनि मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक रजत पाल राव आदि पुलिस अधिकारी व प्रशिक्षु जवानों के स्वजन मौजूद रहे।

------

सपना चौधरी के गाने पर झूमे रंगरूट

पासिग आउट परेड का हिस्सा बने रिक्रूटों का उत्साह देखते ही बन रहा था। आलम यह था कि कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सपना चौधरी के गाने पर जमकर झूमने लगे। कुछ उत्साहित जवानों ने तो पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक रजत पाल राव को बांहों में भरकर उठा लिया।

chat bot
आपका साथी