16,056 लोगों को लगा कोविड-19 का टीका

90 स्वास्थ्य केंद्रों पर गुरुवार को 16056 लोगों का कोविड-19 का टीका लगाया गया। जिले में 2488784 टीके की डोज लगाई जा चुकी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को 18 से 44 वर्ष की उम्र के 9123 लोगों को कोविड-19 का टीका लगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 08:10 PM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 08:10 PM (IST)
16,056 लोगों को लगा कोविड-19 का टीका
16,056 लोगों को लगा कोविड-19 का टीका

जागरण संवाददाता, जौनपुर : 90 स्वास्थ्य केंद्रों पर गुरुवार को 16,056 लोगों का कोविड-19 का टीका लगाया गया। जिले में 24,88,784 टीके की डोज लगाई जा चुकी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को 18 से 44 वर्ष की उम्र के 9,123 लोगों को कोविड-19 का टीका लगा। इस दौरान 45 से 60 वर्ष की उम्र के 4,638 लोगों ने टीका लगवाया, इनमें से 2,973 लोगों ने पहली डोज तथा 1,665 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। वहीं 60 वर्ष से अधिक उम्र के 2,295 लोगों को टीका लगा, इनमें से 1,542 लोगों को पहली डोज तथा 753 लोगों को दूसरी डोज लगी। इस तरह से 11,014 लोगों को पहली डोज और 5,042 लोगों को दूसरी डोज लगी। जिले में अब तक 20,10,612 को पहली डोज तथा 4,78,172 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है।

chat bot
आपका साथी