मारपीट में दोनों पक्षों के 13 लोगों पर मुकदमा

जागरण संवाददाता नौपेड़वा (जौनपुर) बक्शा थाना क्षेत्र के बसारतपुर गांव में पुरानी रंजिश को

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 06:53 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 06:53 PM (IST)
मारपीट में दोनों पक्षों के 13 लोगों पर मुकदमा
मारपीट में दोनों पक्षों के 13 लोगों पर मुकदमा

जागरण संवाददाता, नौपेड़वा (जौनपुर): बक्शा थाना क्षेत्र के बसारतपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार की देररात हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर, घायल एक पक्ष की महिला ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

गांव निवासी अजय कुमार गुप्त एवं विपक्षी मनोज गुप्त के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चला आ रहा है। अजय का आरोप है कि विपक्षी के घर कार्यक्रम था। रात करीब दस बजे दर्जनभर की संख्या में लोग लाठी-डंडा लेकर घर में घुसकर महिलाओं, किशोरियों एवं पुरुषों को पीटकर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि वादी स्मार्ट गुप्त की तहरीर पर विपक्षी सुजीत सहित समेत आठ लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया।

दूसरे पक्ष मनोज गुप्त की तहरीर पर बनवारी सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर धारा में बढ़ोतरी की जाएगी। उधर, मारपीट की घटना के बाद घायल अजय की बहन खुशबू गुप्त ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर न्याय की मांग की है। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई की बजाय विपक्षियों का साथ देर रही है।

chat bot
आपका साथी