12 सभासद भाजपा में शामिल

बदलापुर (जौनपुर) : निरीक्षण भवन परिसर में शनिवार को विधायक रमेश चंद्र मिश्र द्वारा होली मि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Mar 2018 09:42 PM (IST) Updated:Sun, 04 Mar 2018 09:42 PM (IST)
12 सभासद भाजपा में शामिल
12 सभासद भाजपा में शामिल

बदलापुर (जौनपुर) : निरीक्षण भवन परिसर में शनिवार को विधायक रमेश चंद्र मिश्र द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां नगर पंचायत बदलापुर के 12 सभासदों ने भाजपा का दामन थाम लिया। होली मिलन समारोह में विधायक ने कहा कि आपसी सौहार्द व भाईचारे के बीच पर्व को मनाएं, तभी इसकी सार्थकता होगी। विधायक ने इस दौरान भाजपा में शामिल हुए 12 सभासदों को अबीर-गुलाल लगाकर तथा उन्हें भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किया। साथ ही उन्हें विश्वास दिलाया कि जिस विश्वास के साथ भाजपा का दामन थामा है उसी विश्वास के साथ आपके हर सुख-दुख में भाग लूंगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष गंगा ¨सह, जयकुमार ¨सह, अनिल ¨सह, केशव ¨सह, बबलू पांडेय, लक्ष्मीकांत मिश्र, संजीव मिश्र, सुरेश चौहान, जीतेंद्र ¨सह, हरिश्चंद्र चौरसिया, धर्मेंद्र सरोज आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी