लोक अदालत में सौ मामलों में12 का निस्तारण

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लोकेश वरुण के नेतृत्व में रविवार को प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर प्रथम में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान जफराबाद थाना के शमनीय आपराधिक वाद एवं राजस्व चकबंदी के वादों का सुलह समझौतो के माध्यम से निस्तारण किया गया। इस विशेष लोक अदालत में न्यायालय एसीजेएम पंचम व न्यायालय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय के कुल 100 वादों में से शमनीय अपराध के छह-छह वादों निस्तारण करते हुए कुल 12 वादों का हल हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Jan 2019 08:03 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jan 2019 08:03 PM (IST)
लोक अदालत में सौ मामलों में12 का निस्तारण
लोक अदालत में सौ मामलों में12 का निस्तारण

जागरण संवाददाता, जौनपुर : सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लोकेश वरुण के नेतृत्व में रविवार को प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर प्रथम में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान जफराबाद थाना के शमनीय आपराधिक वाद एवं राजस्व चकबंदी के वादों का सुलह समझौतों के माध्यम से निस्तारण किया गया। इस विशेष लोक अदालत में न्यायालय एसीजेएम पंचम व न्यायालय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय के कुल 100 वादों में से शमनीय अपराध के छह-छह वादों का निस्तारण करते हुए कुल 12 वादों का हल हुआ।

जफराबाद थाना से संबंधित न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पंचम जौनपुर अमर ¨सह एवं विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय प्रकाश चंद्र त्रिपाठी ने उपस्थित रहकर वादों का निस्तारण किया। इस तरह पहली बार लोक अदालत का आयोजन प्रथम इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर जफराबाद में किया गया।

इस मौके पर नायब तहसीलदार मान्धाता ¨सह, थानाध्यक्ष जफराबाद विनोद कुमार ¨सह, उप निरीक्षक मनोज कुमार ¨सह, प्रधानाध्यापिका श्रीमती सरिता, महेंद्र ¨सह, ग्राम प्रधान जनार्दन ¨सह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी