अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत

जागरण संवाददाता उरई सिरसा कलार थाना क्षेत्र में जखा के पास अज्ञात वाहन ने राहगीर को टक्कर मार दिया। गंभीर हालत में इसे जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। अन्य सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नाजुक हालत में उनको मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 07:42 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 07:42 PM (IST)
अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत

जागरण संवाददाता, उरई : सिरसा कलार थाना क्षेत्र में जखा के पास अज्ञात वाहन ने राहगीर को टक्कर मार दिया। गंभीर हालत में इसे जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। अन्य सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नाजुक हालत में उनको मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर किया गया है।

सिरसा कलार थाना क्षेत्र में जखा के पास शनिवार रात नौ बजे के लगभग पैदल चल रहे 35 वर्षीय संतोष सिंह निवासी चकरनगर जिला इटावा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया दिया था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। बाद में नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे मे़डिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला है।

उधर सोमवार को कोतवाली डकोर निवासी 24 वर्षीय देवीदीन पुत्र मोहरसिंह शनिवार को मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से उरई आया था। जब वह वापस घर जा रहा था इसी दौरान राठ मार्ग स्थित शताब्दी महाविद्यालय के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया ।जख्मी हालत में उसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। उधर जनपद झांसी के थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत हंसारी कुमार टोली निवासी अरविद कुमार पुत्र लालाराम बाइक पर सवार होकर शादी के कार्ड बांटने आया था। उरई-कोंच मार्ग पर गढ़र पुलिया के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में एंबुलेंस से उसे इलाज के जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया है।

chat bot
आपका साथी