बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, बढ़ाई गई सतर्कता

संवाद सहयोगी कालपी धौलपुर से चंबल में पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार की देर रात तक यमुना साढ़े चार मीटर तक बढ़ गई है। नदी में पानी बढ़ने को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। जिला प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। हर स्थिति से निपटने की तैयारी भी की जा रही है। लोगों को मना किया गया है कि नदियों के किनारे बिल्कुल भी न जाएं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 06:27 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 06:27 PM (IST)
बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, बढ़ाई गई सतर्कता
बढ़ रहा यमुना का जलस्तर, बढ़ाई गई सतर्कता

संवाद सहयोगी, कालपी : धौलपुर से चंबल में पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार की देर रात तक यमुना साढ़े चार मीटर तक बढ़ गई है। नदी में पानी बढ़ने को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। जिला प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। हर स्थिति से निपटने की तैयारी भी की जा रही है। लोगों को मना किया गया है कि नदियों के किनारे बिल्कुल भी न जाएं।

चेतावनी जारी होने के बाद देर रात से यमुना का जलस्तर तेजी से बढ रहा है। गुरूवार को 100.60 मीटर तक पहुंच गय। जलस्तर बढने से यमुना किनारे के घाट बाढ में डूब गए। यमुना पट्टी के गांवों मे बाढ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है।

बुधवार को केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक यमुना का जलस्तर 96.08 मीटर दर्ज किया गया था जो कि गुरुवार को 100.60 मीटर तक पहुंच गया। लगभग बारह घंटे में यमुना का जलस्तर लगभग साढे चार मीटर बढ गया है। पानी बढ़ने से जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही हर स्थिति से निपटने की तैयारी की जा रही है। जल आयोग के रूपेश कुमार ने बताया कि यमुना का जलस्तर रात लगभग दो बजे से बढना शुरू हुआ 50 से 65 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यमुना का जलस्तर अभी भी बढ रहा है। यमुना में बाढ आने से यमुना तट स्थित किलाघाट, पीलाघाट, बाईघाट व ढोडेश्वर घाट की सीढि़यां बाढ में डूब गईं। यमुना पट्टी के महेवा ब्लाक के मदारपुर, मैनूपुर, हीरापुर, देवकली, गुढा, मंगरौल, पडरी, नरहान, उरकरा, दहेलखण्ड, सिमरा, पाल सरैनी, ईगुई, जीतामऊ व कदौरा ब्लाख के रायढ, गुलौली, इकौना तक सात बाढ़ राहत चौकियों को अलर्ट कर दिया है। यमुना में खतरे का निशान 108 मीटर व चेतावनी का निशान 107 मीटर पर है। यमुना खतरे के निशान से लगभग साढे छह मीटर नीचे बह रही है। कोट

बाढ़ की आशंका से सतर्कता बरती जा रही है। हर स्थिति से निपटने की तैयारी कर ली गई है। बाढ़ चौकियों को सतर्क किया जा चुका है।

प्रियंका निरंजन, डीएम

--------------------------------------------------

यमुना का जल स्तर बढ़ने के बाद अधिकारियों से लगातार निगाह रखने के लिए कहा गया है। प्रति घंटे की रिपोर्ट मांगी जा रही है ताकि स्थिति का आंकलन किया जा सके।

पूनम निगम अपर जिलाधिकारी

---------------------------------------------

धौलपुर से 3,20000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाना था जिसे घटाकर 2,19000 कर दिया गया है। विभाग पूरी चौकसी बरत रहा है।

जीबी पांडेय अधिशाषी अभियंता बेतवा नहर

--------------------------------------------------

इस तरह बढा जलस्तर

सुबह 8 बजे 97.35 मीटर

10 बजे 98.35 मीटर

11बजे 98.85 मीटर

12 बजे 99.45 मीटर

01 बजे 99.45 मीटर

02 बजे 100.25 मीटर

03 बजे 100.60 मीटर

-----------------------------------------

चेतावनी निशान 107 मीटर

खतरे का निशान 108 मीटर

chat bot
आपका साथी