विश्व का सबसे सर्वश्रेष्ठ भारतीय संविधान
जागरण संवाददाता उरई भारतीय संविधान विश्व का सबसे सर्वश्रेष्ठ संविधान है। यह लोक कल्याणका
जागरण संवाददाता, उरई : भारतीय संविधान विश्व का सबसे सर्वश्रेष्ठ संविधान है। यह लोक कल्याणकारी और समाज के उपेक्षित वर्ग, समुदाय के हितों की रक्षा करने वाला है। यह बात जनपद न्यायाधीश श्री अशोक कुमार सिंह ने संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा कि हम सभी की यह जिम्मेदारी है कि संविधान में दिये गये नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों का हर हाल में पालन करें। ताकि अधिकारों के लिए संघर्ष की स्थिति ही उत्पन्न न हो। इस मौके पर उन्होंने संविधान की प्रस्तावना का सभी को पाठन कराया तथा संविधान में उल्लिखित मूल कर्तव्यों की शपथ भी दिलायी। इसके पूर्व उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुये उन्हें स्मरण किया। प्रधान कुटुम्ब न्यायाधीश अमित पाल सिंह, अपर जिला जज प्रथम रीता गुप्ता, अपर कुटुम्ब न्यायाधीश निशा सिंह, अपर जिला जज अनिल कुमार यादव, सुरेश चन्द्र, विजय बहादुर, गुलाम मुस्तफा, प्रशान्त कुमार सहित सभी न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।