संगठन को मजबूत करने में जुटें कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, उरई : हर कार्यकर्ता खुद को पदाधिकारी समझकर जिम्मेदारी निभाए और संगठ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 11:15 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 11:15 PM (IST)
संगठन को मजबूत करने में जुटें कार्यकर्ता
संगठन को मजबूत करने में जुटें कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, उरई : हर कार्यकर्ता खुद को पदाधिकारी समझकर जिम्मेदारी निभाए और संगठन को मजबूत करने में जुटे। सरकार द्वारा जनहितकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसके बारे में लोगों को जानकारी देकर उन्हें पार्टी से जोड़ें।

उक्त बात भारतीय जनता युवा मोर्चा के बुंदेलखंड कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास द्विवेदी ने शनिवार को स्वयंवर गेस्ट हाउस में आयोजित स्वागत समारोह में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ग के हित में योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश मजबूत हुआ है। युवाओं पर विशेष जिम्मेदारी है कि वह इन योजनाओं का लाभ लोगों को दिलवाएं। वक्ताओं ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत हर बूथ पर कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए नये लोगों को मतदाता बनवाएं और जो गलत नाम दर्ज हैं उनको कटवाएं। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामअनुग्रह ¨सह राजावत ने कहा कि प्रदेशीय नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरने का वह पूरा प्रयास करेंगे। जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। क्षेत्रीय महामंत्री अग्निवेश चतुर्वेदी, प्रदेश मंत्री प्रशांत द्विवेदी, विकास बाबा ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जगदीश तिवारी, दिलीप दुबे, मनोज राजपूत, मंजू वर्मा, सुनीता वर्मा, हरिकिशोर रिप्पू, प्रीति बंसल, भगवती शरण शुक्ला, किशोरी बापू समेत कई लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी