पुरुषों के समान ही हर क्षेत्र में काम कर रहीं महिलाएं

संवाद सहयोगी कोंच नगर के गहोई भवन में अखिल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Oct 2020 05:34 PM (IST) Updated:Thu, 15 Oct 2020 05:34 PM (IST)
पुरुषों के समान ही हर क्षेत्र में काम कर रहीं महिलाएं
पुरुषों के समान ही हर क्षेत्र में काम कर रहीं महिलाएं

संवाद सहयोगी, कोंच : नगर के गहोई भवन में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा आयोजित समारोह में नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। समारोह में परिषद के बुंदेलखंड संरक्षक अशोक कुमार ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

उन्होंने कहा कि हम सभी सिपाही बनकर संगठन को मजबूत करने में जुटें क्योंकि संगठन से ही हमारी पहचान है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता के पद चिन्हों पर चलकर समाज सेवा का संकल्प लें और महिलाओं को संगठन में विशेष महत्व दें। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति बंसल ने कहा कि आज महिलाएं पुरुषों के बराबर ही हर क्षेत्र में आगे रहकर समाजसेवा कर रहीं हैं, यह गौरव की बात है। जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने सर्वसम्मति से जिला उपाध्यक्ष पद पर संदीप अग्रवाल तथा नगर की नवीन कार्यकारिणी का गठन कर इसकी घोषणा की। जिसमें विनोद गुप्ता को अध्यक्ष, सरस्वती कनकने को महिला इकाई का अध्यक्ष व विनोद कुमार को युवा मोर्चा का अध्यक्ष चुना गया। संरक्षक मंडल में सुरेश गुप्ता, ओमशंकर अग्रवाल, ओपी गुप्ता, किशोरी शरण शिवहरे, राजीव रेजा, रमेश चंद्र गुप्ता, प्रहलाद कौशल आदि शामिल किये गये। इस दौरान इं राजीव रेजा, राघवेंद्र गुप्ता, प्रदीप शिवहरे, महावीर शरण, युद्धवीर कंथरिया, शशि गुप्ता, अंजू अग्रवाल, मणिशंकर अग्रवाल, बलवीर सोनी, मनोज महेश्वरी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी