महिलाएं डरें नहीं डटकर करें मुकाबला

नवरात्र से महिला सुरक्षा महिला सम्मान व महिला

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 06:21 PM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2020 06:21 PM (IST)
महिलाएं डरें नहीं डटकर करें मुकाबला
महिलाएं डरें नहीं डटकर करें मुकाबला

संवाद सूत्र, आटा : नवरात्र से महिला सुरक्षा, महिला सम्मान व महिला स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति के अंतर्गत अकबरपुर इटौरा में नोडल अधिकारी तथा सीबीसीआइडी कानपुर की एसपी रवीना त्यागी आईपीएस ने छात्राओं, समूह की महिलाओं व कृषक महिलाओं से संवाद किया तथा उन्हें महिलाओं से जुड़े कानूनों की जानकारी दी।उन्होंने ने बताया कि महिलाओं को घरेलू हिसा, छेड़खानी, बाल यौन अपराध आदि से जुड़े विषयों पर डटकर सामना करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति चलाया जा रहा है। एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में आईपीएस रवीना त्यागी ने महिलाओं को बहुत ही साधारण तरह से जानकारी दी और मंच से उतरकर उनके बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने छात्राओं, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, आशा बहू के साथ कृषक महिलाओं से भी बात की। कहा कि किसी से भी डरने की जरूरत नहीं, हिम्मत दिखाएं, शिकायत करें। पुलिस व प्रशासन आपके साथ है। एसडीएम गुलाब सिंह ने समूह सहित स्वास्थ्य व शिक्षा आदि पर जानकारी दी। डॉ. ममता स्वर्णकार व महिला थाना इंचार्ज नीलेश कुमारी ने भी महिला कानूनों के विषय में बताया। डीपीआरओ अभय यादव, जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह, संध्या झा, सीडीपीओ विमलेश आर्या, महिला कल्याण अधिकारी अरिकमा अख्तर, जूली खातून, ग्राम प्रधान अमित द्विवेदी इतिहास सहित कई लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी